गौतम अडानी की कंपनियों को हुआ 1.40 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 12:45 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। बाजार की तमाम बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अडानी ग्रुप की कंपनियों से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अडानी ग्रुप की ऐसी कोई कंपनी नहीं थी जिसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ना देखने को मिली हो।
आंकड़ों के अनुसार ग्रुप की सातों कंपनियों को 1.40 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप का नुकसान हुआ। वास्तव में शुक्रवार को चीन में कोविड का असर शेयर बाजार में देखने को मिला और सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
अडानी की किस कंपनी को कितना नुकसान
- Adani Enterprises का शेयर शुक्रवार को 5.85 फीसदी यानी 226.15 रुपए की गिरावट के साथ 3640.95 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के मार्केट के मार्केट कैप में शुक्रवार को 25,781.12 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली।
- Adani Transmission के शेयर में शुक्रवार को 9.71 फीसदी यानी 244.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और 2272.30 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के मार्केट कैप में 27,268.21 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।
- Adani Ports & SEZ के शेयर में शुक्रवार को 7.27 फीसदी का नुकसान हुआ और कंपनी का शेयर 62.25 रुपए की गिरावट के साथ 794.40 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप इस गिरावट से 13,446.86 करोड़ रुपए कम हो गया।
- Adani Power के शेयर में शुक्रवार को 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का शेयर 13.80 रुपए की गिरावट के साथ 262.25 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप को 5,322.57 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
- Adani Green के शेयरों में शुक्रवार को दाम 8.79 फीसदी याली 174 रुपए की गिरावट के साथ 1806.60 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 27,562.16 करोड़ रुपए कम हो गया।
- Adani Total के शेयरों में एक दिन पहले 8.67 फीसदी की गिरावट के साथ बंद और कंपनी के शेयर 306.95 रुपए की गिरावट के साथ 3232.90 पर देखने को मिली। कंपनी के मार्केट कैप को 33,758.67 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।
- Adani Wilmer के शेयरों में शुक्रवार को 9.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और दाम 52.80 रुपए कम होकर 499.70 रुपए पर बंद हुए, जिसकी वजह से अडानी की कंपनी का मार्केट कैप 6,862.30 करोड़ रुपए कम हो गया।
- Gautam Adani की 7 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल लॉस 1.40 लाख करोड़ रुपए का देखने को मिला है, जिसके और बढ़ने की संभावना है।