Commercial LPG price hike : महीने के पहले ही दिन महंगाई का एक और बड़ा झटका, फिर बढ़ीं गैस सिलेंडर की कीमतें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 06:57 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम एशिया संकट की वजह से सप्लाई में रुकावट के बीच आम जनता और कारोबारियों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार से 19 kg वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के मुताबिक, 1 अप्रैल से देश की राजधानी दिल्ली में 19 kg वाला LPG सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 7 मार्च को इसके दाम 1,883 रुपये बढ़ाए गए थे, यानी अब यह 195 रुपये (करीब 10.38 परसेंट) और महंगा हो गया है। आपको बता दें कि इस साल 1 जनवरी से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है और अकेले दिल्ली में यह 498 रुपये और महंगा हो गया है। मेट्रो शहरों में नई कीमतें:

कोलकाता: 218 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब कीमत 2,208 रुपये होगी।
मुंबई: 196 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब कीमत 2,031 रुपये होगी।
चेन्नई: 203 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब कीमत 2,246.50 रुपये होगी।

घरेलू गैस ग्राहकों के लिए राहत
राहत यह है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए 14 kg वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 7 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और अभी दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये प्रति सिलेंडर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News