देश का विदेशी मुद्राभंडार 94.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.21 अरब डॉलर

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 10:20 AM (IST)

 

बिजनेस डेस्कः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 94.47 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.217 अरब डॉलर हो गया। विदेशीमुद्रा परिसंपत्तियों के बढऩे से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पिछले सप्ताह देश का मुद्राभंडार 15.02 अरब डॉलर बढ़कर 398.272 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ 92.86 करोड़ डॉलर बढ़कर 371.99 अरब डॉलर हो गयी। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल, 2018 को समाप्त सप्ताह में 426.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया था लेकिन तब से इसमें कुल मिला कर काफी गिरावट आई है।

केन्द्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में आरक्षित स्वर्ण भंडार 22.764 अरब डॉलर पर अपरिर्वितत बना रहा। सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष निकासी अधिकार 53 लाख डॉलर बढ़कर 1.460 अरब डॉलर हो गया। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि इसी प्रकार से आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार भी 1.08 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.993 अरब डॉलर हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News