लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 05:35 PM (IST)

नई दिल्लीः देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.66 करोड़ डॉलर बढ़कर 367.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह एक अरब डॉलर बढ़कर 367.14 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 2.16 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 341.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। स्वर्ण भंडार 21.41 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। वहीं, अन्य घटकों में गिरावट दर्ज की गई।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 31 लाख डॉलर घटकर 2.34 अरब डॉलर तथा विशेष आहरण अधिकार 19 लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर रह गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News