पहली बार एक महिला संभालेगी सेबी की जिम्मेदारी, अजय त्यागी की जगह लेंगी माधबी पुरी

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 03:32 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के बहुप्रतीक्षित आईपीओ से पहले मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) में बड़ा बदलाव किया गया है। माधवी पुरी बुच को सेबी का नया चेयरपर्सन बनाया गया है। पुरी यह पद संभालने वाली पहली महिला होंगी। वह अजय त्यागी की जगह लेंगे जिनका पांच साल का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2021 में इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे जिसकी अंतिम तिथि छह दिसंबर, 2021 थी। 

हिमाचल कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी त्यागी को एक मार्च, 2017 को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन बनाया गया था। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। अगस्त 2020 में फिर उन्हे 18 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। माधवी पुरी सेबी की पूर्णकालिक सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने पांच अप्रैल 2017 से चार अक्टूबर 2018 तक यह पद संभाला था। एलआईसी ने आईपीओ के लिए इसी महीने सेबी के पास मसौदा दस्तावेज जमा कराए थे।

कौन है माधवी पुरी
पुरी को तीन साल के लिए सेबी का चेयरमैन बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए IFSCA के चेयरमैन इंजेटी श्रीनिवास और पूर्व वित्त सचिव देवाशीष पांडा भी दौड़ में थे। इस पद के लिए IFSCA के चेयरमैन इंजेटी श्रीनिवास और पूर्व वित्त सचिव देवाशीष पांडा भी दौड़ में थे लेकिन पुरी की दावेदारी उन पर भारी पड़ी। पहली बार प्राइवेट सेक्टर के किसी व्यक्ति को सेबी की कमान सौंपी गई है।

माधवी पुरी ने अपने करियर की शुरुआत आईसीआईसीआई बैंक से की थी। फरवरी 2009 से मई 2011 तक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एमडी और सीईओ रही थीं। 2011 में उन्होंने सिंगापुर में Greater Pacific Capital LLP जॉइन की थी। उनके पास फाइनेंशियल मार्केट का तीन दशक से भी लंबा अनुभव है।

सेंट स्टीफंस से पढ़ाई
सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर उन्होंने सर्विलांस, कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम्स और इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसे पोर्टफोलियो हैंडल किए। सेबी में कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें सात सदस्यों वाले एक्सपर्ट ग्रुप का प्रमुख बनाया गया। इसका मकसद सेबी को इनहाउस टेक्नोलॉजिकल सिस्टम्स डिजाइन में मदद करना था। सेबी से पहले वह चीन के शंघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक में कंसल्टैंट थीं। आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वह 1989 में आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ी थीं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से गणित में स्नातक किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News