Gold-Silver Price on September 1st: सितंबर के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल, जानें कीमतों में कितना हुआ बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 10:11 AM (IST)

Gold-Silver Price on September 1st: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कमोडिटी मार्केट में फेरबदल हुआ है। 1 सितंबर, 2026 को MCX पर सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है जबकि इशके उलट चांदी में तेजी दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव 284 रुपए टूटकर 1,54,176 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी  179 रुपए की बढ़त के साथ 2,40,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना टूटा

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के कारण कारोबारियों की धारणा पर असर पड़ा और पीली धातु की कीमतें 1,500 रुपए टूटकर 1,60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट हाल के सप्ताहों में सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद लगातार हो रही मुनाफासूली को भी दिखाती है। कारोबारी अपने जमा सौदों को कम कर रहे हैं क्योंकि सोना अपनी पिछली तेजी को बनाए रखने में नाकाम रहा। हालांकि, स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 2,45,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News