कपड़ा क्षेत्र में FDI दो साल में तीन गुना बढ़ा: स्मृति ईरानी

punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2017 - 04:22 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के कपड़ा क्षेत्र में पिछले डेढ़ से दो साल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तीन गुना हो गया है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि यह इस उद्योग में विदेशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। ईरानी ने भारत आर्थिक सम्मेलन में परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि देश में मानव निर्मित फाइबर क्षेत्र अच्छी खबर का इंतजार कर सकता है, क्योंकि इसकी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए एक अंतर मंत्रालयी समूह (आई.एम.जी.) का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहली बार मानव निर्मित रेशा क्षेत्र की संभावनाओं का पता लगाने को आई.एम.जी. का गठन किया गया है। किस तरीके से दरों को प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि जल्द इस मोर्चे पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इस सम्मेलन का आयोजन विश्व आर्थिक मंच ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सी.आई.आई.) के साथ भागीदारी में किया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News