1 मार्च तक टोल प्लाजा में मुफ्त मिलेगा फास्टैगः NHAI

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 12:38 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 मार्च 2021 तक फ्री फास्टैग देने का ऐलान किया है। पहले इसे लगाने के लिए 100 रुपए चार्ज लगता था। यह सुविधा देश भर के 770 टोल प्लाजा में मुहैया कराया जाएगा। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा वाहन मालिकों को FASTag खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मौजूदा समय में FASTag 87 फीसदी जगहों में लग गया है। केवल 2 दिन में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिसमें 100 से अधिक टोल प्लाजा में 90 फीसदी तक कैश लेस हो गया है। 17 फरवरी 2021 तक FASTag के जरिए टोल प्लाजा में 60 लाख ट्रांजैक्श हुए है और इनके जरिए 95 करोड़ से ऊपर की कमाई हुई है।

देश भर में 40 हजार से ज्यादा बूथ
बता दें कि NHAI ने फास्टैग को रीचार्ज करने के लिए देशभर में 40, 000 से ज्यादा बूथ बनाए हैं। इसके अलावा इसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी रीचार्ज किया जा सकता है। आप SBI, ICICI, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, पेटीएम के जरिए भी आप फास्टैग खरीद सकते हैं। हाइवे में चलने वाले लोगों के लिए My FASTag App लॉन्च किया गया है। जिसके जरिए यूजर्स अपने FASTag का बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

FASTag वॉलेट की निम्नतम सीमा को खत्म करने का फैसला किया है। अगर फास्टैग वॉलेट का बैलेंस नॉन-निगेटिव है तो यूजर्स को टोल प्लाजा पर रोका नहीं जाएगा। NHAI ने अपने एक बयान में कहा है कि पिछले 2 दिनों में 2.5 लाख की रिकॉर्ड सेलिंग के साथ हाइवे यूजर्स से 100 फीसदी कैशलेस टोलिंग को जोरदार सपोर्ट मिला है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News