हर चार घंटे में एक कर्मचारी बैंक को लगता है चूना: RBI रिपोर्ट

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 01:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक की एक चौंका देने वाली रिपार्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार हर चार घंटे में एक बैंक कर्मचारी फ्रॉड केस में पकड़ा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी, 2015 से लेकर 31 मार्च, 2017 तक पब्लिक सेक्टर बैंकों में 5200 कर्मचारियों को धोखाधड़ी के केस में पकड़ा गया और सजा भी दी गई है। धोखाधड़ी में एसबीआई बैंक के कर्मचारी सबसे ऊपर हैं। 2015 से 2017 के बीच एसबीआई के 1538 बैंक कर्मचारियों को धोखाधड़ी के केस में पकड़ा जा चुका है। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक के 449 इस दौरान पकड़े जा चुके हैं। 406 सेंट्रल बैंक के, 214 यूनियन बैंक के, पीनएबी के 184 और 2409 कर्मचारी अन्य बैंक के धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार हुए हैं। 

आरबीआई कर रहा डाटा तैयार
भारतीय रिजर्व बैंक 2017 से लेकर अभी तक इसका डाटा तैयार करने में लगा हुआ है। आरबीआई ने यह साफ नहीं किया है कि इन मामलों में बैंकों को कितना नुकसान हुआ है। वर्ष 2013 से लेकर 2016 तक के सामने आए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस अंतराल बैंकों के 1704 मामलों में बैंकों को लगभग 66 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। इनमें प्राइवेट बैंक भी शामिल हैं। 2013 से 2016 तक 2084 कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लग चुका था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News