2017-2018 में बढ़ा चीनी उत्पादन, 2.5 करोड़ टन होनेे का अनुमान

Tuesday, Sep 26, 2017 - 04:30 PM (IST)

नई दिल्लीः  इस साल अच्छी बरसात के चलते उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अधिक उत्पादन की संभावनाओं से अगले माह से शुरु होने वाले विपणन   वर्ष में देश में कुल चीनी उत्पादन 24 प्रतिशत बढकर करीब 2.5 करोड़ टन हो जाने की उम्मीद है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। यह आरंभिक अनुमान है जो राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों पर आधारित है।  यह अनुमान चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुमानों के अनुरूप है। हालांकि, कमजोर बारिस के चलते चालू विपणन सत्र 2016-17 (अक्तूबर से सितंबर) में देश का चीनी उत्पादन कम यानी 2.02 करोड़ टन रहने की उम्मीद है।  

भारत दुनिया में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय द्वारा आहूत प्रदेश के गन्ना आयुक्तों की बैठक में प्रदेश सरकारों ने संभावित गन्ना उत्पादन और चीनी प्राप्ति संभावनाओं के बाद चीनी उत्पादन अनुमान के आंकड़े सौंपे हैं। 

Advertising