Richest Person: अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क टॉप पर, Ambani-Adani को लगा झटका

punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2026 - 10:32 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः साल 2026 में भी एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, मस्क की नेटवर्थ बढ़कर 644 अरब डॉलर पहुंच गई है। हालिया आंकड़ों में उनकी संपत्ति में 32.5 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे उनकी टॉप पोजिशन और मजबूत हुई है।

दूसरे स्थान पर मौजूद लैरी पेज की कुल संपत्ति 272 अरब डॉलर है, जिनकी नेटवर्थ में 1.40 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। अमेजन के संस्थापक की नेटवर्थ 255 अरब डॉलर है और हाल में उन्हें 5.89 अरब डॉलर का फायदा हुआ है।

PunjabKesari

सर्गेई ब्रिन 253 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि लैरी एलिसन 245 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि एलिसन की संपत्ति में हालिया बदलाव में 2.36 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

मार्क जुकरबर्ग को फायदा, कुछ अरबपतियों को झटका

छठे स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी नेटवर्थ 233 अरब डॉलर हो गई है। उनकी संपत्ति में 2.90 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद बर्नार्ड अर्नॉल्ट 207 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सातवें स्थान पर हैं। आठवें नंबर पर स्टीव बॉलमर (165 अरब डॉलर), नौवें पर जेनसन हुआंग (156 अरब डॉलर) और दसवें स्थान पर वॉरेन बफेट (150 अरब डॉलर) शामिल हैं।

PunjabKesari

अंबानी और अडानी को नुकसान

भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग इंडेक्स में 18वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 108 अरब डॉलर आंकी गई है लेकिन हालिया बदलाव में उनकी नेटवर्थ 1.04 अरब डॉलर घट गई है।

वहीं गौतम अडानी इस लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 85.7 अरब डॉलर है और ताजा आंकड़ों के अनुसार उन्हें 607 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News