जितनी तेजी से बढ़ी मस्क की संपत्ति उतनी ही तेजी से हुई कम, इस हफ्ते गंवाए 2 लाख करोड़ रुपए

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 10:33 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने वर्ष 2020 में सबसे अधिक तेजी से धन कमाने का रिकॉर्ड बनाया लेकिन अब यह हवा उल्टी दिशा में बहने लगी है। एलन मस्क की संपत्ति में जितनी तेजी से बढ़ोतरी हुई, उतनी ही तेजी से इस साल गिरावट भी आ रही है। वह काफी तेजी से अपना धन गंवा रहे हैं। सोमवार से अब तक यानी केवल 5 कारोबारी दिनों में ही एलन मस्क को 27 बिलियन डॉलर यानी करीब 2 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

PunjabKesari

तीसरे नंबर पर फिसले मस्क
मस्क की संपत्ति में हुई इस गिरावट से दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की सूची में वह लुढ़ककर तीसरे पायजान पर आ गए हैं। फोर्ब्स के रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट में 150.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वे नंबर 3 पर हैं। वहीं पहले स्थान पर 176.6 बिलियन डॉलर के साथ अमेजॉन के CEO जेफ बेजोस और दूसरे स्थान पर 152.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट आ गए हैं।

PunjabKesari

इस सप्ताह एलन मस्क को जितना नुकसान हुआ है, वह राशि भारत के दो बड़े उद्योगपतियों अजीम प्रेमजी और उदय कोटक संयुक्त रूप से कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर तो वहीं उदय कोटक 8.6 अरब डॉलर के मालिक हैं, जबकि मस्क ने इस सप्ताह 27 अरब डॉलर गंवाए हैं। मस्क को पिछले 5 दिनों में जितना नुकसान हुआ है, उससे अधिक संपत्ति भारत में केवल मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के पास है।

PunjabKesari

2020 में 743% बढ़े टेस्ला के शेयर, इस साल 40% गिरे
टेस्ला के स्टॉक्स में 2021 में 18% की गिरावट आई है। कंपनी के स्टॉक्स की कीमत 31 दिसंबर को 705.67 डॉलर थी जो अब लुढ़ककर 597.95 डॉलर पर आ गई है। वहीं, फरवरी 2021 से अब तक कंपनी के स्टॉक्स में 40% से अदिक की गिरावट आई है। 1 फरवरी के कंपनी के स्टॉक्स की कीमत करीब 840 डॉलर थी। वहीं, मार्च में कंपनी के स्टॉक्स में 20% की गिरावट आई है। पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3.78% की गिरावट के साथ 597.95 डॉलर पर बंद हुए। आपको बता दें कि टेस्ला के शेयर 2020 में 743% बढ़े थे। इससे मस्क की संपत्ति भी बढ़ती चली गई। लेकिन अब यह ट्रेंड पलटता नजर आ रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News