GST से शिक्षा नहीं होगी महंगी: सरकार

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 06:37 PM (IST)

नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत शिक्षा महंगी नहीं होगी। इसका कारण उच्च माध्यमिक तक की स्कूली शिक्षा तथा शिक्षण संस्थानों से संबद्ध अधिकतर सेवाओं को दी गयी कर छूट है। शिक्षा महंगी होने की रिपोर्ट खारिज करते हुए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उच्च माध्यमिक तक शिक्षण संस्थानों में मध्याहन भोजन योजना के साथ-साथ सुरक्षा, साफ-सफाई (हाउसकीपिंग) सेवाओं को भी जी.एस,टी. से छूट दी गई है। 

साथ ही उच्च माध्यमिक तक दाखिला और परीक्षा से संबद्ध सेवाओं को भी जी.एस.टी. से छूट दी गयी है। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार कि जी.एस.टी. के अंतर्गत शिक्षा से संबद्ध किसी भी विषय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसके उलट स्कूल बस्ता जैसी शिक्षा से संबद्ध चीजों पर कर की दरें कम की गयी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News