इस राज्य में रहते हैं देश के सबसे ज्यादा करोड़पति परिवार, दूसरे नंबर पर है उत्तर प्रदेश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 12:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में करोड़पति और मध्यमवर्गीय परिवारों में इजाफा हुआ है। हुरुन इंडिया की मंगलवार को जारी वेल्थ रिपोर्ट 2020 के अनुसार, महामारी के बावजूद देश में 4.12 लाख नए करोड़पति और 6.33 लाख नए मध्यमवर्गीय परिवार बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में मुंबई सबसे अधिक करोड़पतियों की संख्या वाला शहर है। जबकि करोड़पतियों की संख्या के मामले में देश की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

शेयर और रियल एस्टेट में निवेश पसंद
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय करोड़पति शेयर और रियल एस्टेट में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह दोनों निवेश के लिहाज से जोखिम वाले क्षेत्र माने जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के इन करोड़पतियों के पास कम से कम 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि इनकी औसत संपत्ति 1000 करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

महाराष्ट्र-यूपी में सबसे अधिक संख्या
रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुल करोड़पतियों में 70.3 फीसदी शीर्ष 10 राज्यों में रहते हैं। शहरों में मुंबई और दिल्ली जहां पहले और दूसरे स्थान पर हैं। वहीं राज्यों में महाराष्ट्र 56 हजार करो़ड़पतियों के साथ पहले स्थान पर है। जबकि उत्तर प्रदेश (यूपी) 36 हजार करोड़पतियों के साथ दूसरे स्थान पर है। राज्यों में तमिलनाडु 35 हजार की संख्या के साथ तीसरे, कर्नाटक 33 हजार के साथ चौथे और गुजरात 29 हजार की संख्या के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

PunjabKesari

GDP में कितना करते हैं योगदान
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में 16933 करोड़पति परिवार हैं जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.16 फीसदी का योगदान करते हैं। इसके बाद दिल्ली में 16 हजार परिवार हैं जो कुल जीडीपी में 4.94 फीसदी का योगदान करते हैं। इसके बाद शहरों 10 हजार करोड़पति परिवार के साथ कोलकाता तीसरे स्थान पर है। हारुन इंडिया के एमडी अनस रहमान जुनैद का कहना है कि भारत में इन करोड़पतियों की बदौलत लग्जरी ब्रॉन्ड का बाजार काफी तेजी से बढ़ा है।

PunjabKesari

इन ब्रॉन्ड पर मेहरबान हैं करोड़पति
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के इन करोड़पतियों को लग्जरी कारों के मामले में मर्सिडीज पहली पसंद है। इसके बाद बीएमडब्ल्यू और जगुआर का स्थान है। वहीं स्पोर्ट्स कारों के मामले में लैंबरोगिनी पहली पसंद है। इसके बाद पोर्शे और ऑस्टन मॉर्टिन का स्थान आता है। घड़ियों के मामले में रॉलेक्स इनकी पहली पसंद है। ज्वेलरी के मामले में तनिष्क इनका पसंदीदा लग्जरी ब्रॉन्ड है। जबकि होटलों के मामले में ताज पहली और मैरियोट दूसरी पसंद है।

निजी बैंकों से लेन-देन पसंद
हारुन की रिपोर्ट के मुताबिक इन करोड़पतियों को लुभाने में भारत का एचडीएफसी बैंक सबसे आगे है। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक का स्थान है। जबकि जीवन कंपनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इनकी पहली पसंद है। एयरलाइंस के मामले में एमिरात एयरलाइंस इनकी पहली पसंद है। वहीं सिंगापुर एयरलाइंस दूसरे और एतिहाद तीसरे स्थान पर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News