Mukesh Ambani पर मंडराया खतरा! लग सकता है ये बड़ा झटका

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 11:58 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अमीरी को लगता है नजर लग गई है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में वह लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। उनके 100 बिलियन डॉलर के क्लब से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में फिसलकर 17वें स्थान पर आ गए हैं, जबकि दो महीने पहले तक वह 11वें स्थान पर थे।

इस अवधि में उनकी संपत्ति 112 बिलियन डॉलर से घटकर 101 बिलियन डॉलर रह गई है और उनके 100 बिलियन डॉलर के क्लब से बाहर होने का खतरा भी बढ़ गया है। हाल ही में उनकी संपत्ति में 2.18 बिलियन डॉलर की कमी आई है।

PunjabKesari

क्यों आई ऐसी स्थिति?

इस गिरावट का मुख्य कारण भारतीय शेयर बाजार में हाल के हफ्तों में आई गिरावट है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में भी 10% से अधिक की गिरावट देखी गई है। रिलायंस के शेयरों की इस गिरावट ने अंबानी की संपत्ति को प्रभावित किया है।

PunjabKesari

कौन आया 11वें नंबर पर?

मुकेश अंबानी जिस 11वें नंबर पर काफी समय तक बने रहे, अब उस पर एनवीडिया कंपनी के फाउंडर जेसन हुआंग हैं। जेसन हुआंग की नेटवर्थ 125 बिलियन डॉलर है। एनवीडिया दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है। साथ ही वह एप्पल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी भी है।

टॉप पर कौन है?

इस लिस्ट में टॉप पर एलन मस्क का नाम है। टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क की नेटवर्थ 240 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ के मुकाबले दोगुने से ज्यादा। इस लिस्ट में मस्क काफी समय से नंबर एक के स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 212 बिलियन डॉलर और तीसरे नंबर पर फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) 206 बिलियन डॉलर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News