Crypto Market: अमेरिका-ईरान डील से गदगद हुआ क्रिप्टो मार्केट, Bitcoin 65,000 डॉलर के पार

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की खबरों से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जबरदस्त तेजी आई। बिटकॉइन से लेकर सोलाना तक में 4 फीसदी से ज्यादा तक का उछाल देखा गया। दोपहर 12 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में 2% उछलकर 2.25 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इस बढ़त से निवेशकों को 0.07 ट्रिलियन डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपए) का प्रॉफिट हुआ।  

किस क्रिप्टो में आई तेजी?

बिटकॉइन 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 65,763 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
इथेरियम में 2.50 फीसदी से ज्यादा तेजी रही और यह 1718 डॉलर पर था।
बाइनेंस में 1 फीसदी से ज्यादा और रिपल करीब 3 फीसदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
सोलाना क्रिप्टो 4.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 71 डॉलर के पार पहुंच गया था।
डॉजकॉइन भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 0.08865 डॉलर पर था।

इन्होंने दिया बेहतर ज्यादा रिटर्न

कुछ क्रिप्टो ऐसी भी रहीं जिनमें पिछले 24 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा तेजी देखी गई। Zcash में पिछले 24 घंटे में 17 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। इस तेजी के साथ यह क्रिप्टो 496 डॉलर के पार कारोबार कर रहा था।

इसी तरह NEAR Protocol क्रिप्टो में भी जबरदस्त तेजी आई। यह 12 फीसदी से ज्यादा उछलकर 2.30 डॉलर के पार पहुंच गया।

तेजी के बीच फिसली ये क्रिप्टो 

मार्केट में तेजी के बाद भी कई क्रिप्टो ऐसी रहीं जिनमें गिरावट आई। टेथर भी मामूली गिरावट के साथ 1 डॉलर से नीचे आ गई। Monero में 1.50% से ज्यादा गिरावट रही। Audiera में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह क्रिप्टो करीब 20 फीसदी लुढ़क गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News