कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम
punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 09:23 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक जारी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस में बढ़ोतरी के बाद 85.43 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो यह बढ़कर 80.73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। बीते दिनों अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली थी।
आज यानी 1 दिसंबर 2022 को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ओपेक देशों की तरफ से किए निर्णय का असर यह हुआ कि रिकॉर्ड लेवल तक गिरने वाला क्रूड बढ़कर एक समय 100 डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि घरेलू बाजार में पिछले छह महीने से पेट्रोल-डीजल का रेट एक ही स्तर पर बना हुआ है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर 2022 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 191वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चार महानरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में मंगलवार को पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
यहां SMS कर जान सकते हैं भाव
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।