भारत में कपास उत्पादन 3.96 करोड़ गांठेें रहने की संभावना

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 10:32 AM (IST)

जैतोः भारत में वर्ष 2019-20 के दौरान कपास की पैदावार बम्पर होगी। इस बार यह पैदावार 3.96 करोड़ गांठ रूई होने की उम्मीद है। यह विचार रूई कारोबारी विनय राठी ने गुजरात ट्रेडर्स एसोसिएशन की राजकोट में हुई कॉटन कांफ्रैंस में कल देर सायं रखे। 

उन्होंने कहा कि इस नए कपास सीजन के दौरान पंजाब में 10.50 लाख गांठ, हरियाणा 25.75 लाख, राजस्थान 33.75 लाख, गुजरात 1.25 करोड़ गांठ, महाराष्ट्र 90 लाख व मध्य प्रदेश 20 लाख, आंध्र प्रदेश 15 लाख, तेलंगाना 45 लाख, कर्नाटक 20 लाख, तमिलनाडु 5 लाख, ओडिशा 4 लाख व अन्य राज्यों में 2 लाख गांठ पैदावार की संभावना है। उन्होंने कहा कि उनकी सूचना के अनुसार गत वर्ष देश में लगभग 3.35 लाख गांठ मंडियों में पहुंची थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News