Closing Bell: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1017 अंक टूटा, निफ्टी 24,852 पर बंद

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 03:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 6 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 1017 अंक की गिरावट के साथ 81,183 के स्तर पर और निफ्टी में भी 292 अंक की गिरावट रही, ये 24,852 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1026 अंक गिरकर 81,175 के स्तर पर और निफ्टी 282 अंक लुढ़कर कर 24,862 के स्तर पर था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और 2 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स के शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.24% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.075% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% चढ़ा और कोरिया का कोस्पी 0.86% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 सितंबर को ₹688.69 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,970.74 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 5 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.25% चढ़ा, ये 17,127 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 5 सितंबर को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 151 अंक की गिरावट के साथ 82,201 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 53 अंक की गिरावट रही, ये 25,145 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News