Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 482 अंक उछला

Tuesday, Feb 13, 2024 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (13 फरवरी) को बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 482.70 (0.68%) अंक उछलकर 71,555.19 वहीं निफ्टी 127.20 (0.59%) अंक मजबूत होकर 21,743.25 के स्तर पर बंद हुआ।

पेटीएम के शेयर में आज 9% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 39.75 रुपए (9.41%) गिरकर 382.45 रुपए पर कारोबार कर रहा है। सरकार के पेटीएम पर एक्शन के बाद इसके शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 12 फरवरी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 523 अंक की गिरावट के साथ 71,072.49 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 166 अंक की गिरावट रही, ये 21,616 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली थी।

jyoti choudhary

Advertising