NSE एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण का इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2016 - 05:25 PM (IST)

नई दिल्लीः नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन.एस.ई.) की एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने इस्तीफा दे दिया है। एन.एस.ई. के बोर्ड ने चित्रा रामकृष्ण का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि निजी कारणों के चलते चित्रा रामकृष्ण ने इस्तीफा दिया है। चित्रा रामकृष्ण के इस्तीफे के बाद जे रविचंद्रन को एन.एस.ई. का अंतरिम सीईओ बनाया गया है। सूत्रों ने कहा कि एन.एस.ई. बोर्ड ने रामकृष्णा से कुछ समय और रुकने का अनुरोध किया था। हालांकि उनका टेन्योर मार्च, 2018 में समाप्त हो रहा था।

1992 से एन.एस.ई. के साथ थी रामकृष्णा
रामकृष्णा 1992 में स्थापना के बाद से ही एन.एस.ई. के साथ थीं और बीते महीने उन्हें वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज (डब्ल्यूएफई) की चेयरपर्सन के लिए नामांकित किया गया था, जो एक्सचेंजों सहित 200 से ज्यादा मार्कीट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स की ग्लोबल बॉडी है। 

आई.पी.ओ. लाने की तैयारी कर रहा है एन.एस.ई.
रामकृष्णा ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब एन.एस.ई. कुछ महीने बाद अपनी इनीशियल पब्लिक ऑफर (आई.पी.ओ.) लाने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि यह आई.पी.ओ. हाल के दौर के सबसे बड़े आई.पी.ओ. में से एक होगा। एन.एस.ई. का राइवल बी.एस.ई. भी अपना आई.पी.ओ. लाने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा एन.एस.ई. हाई फ्रीक्वेंसी ट्रेड्स और को-लोकेशन फैसिलिटीज के लिए नए रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क को लेकर बहस के केंद्र में रहा है, जिसके बारे में माना जाता है कि इससे कुछ ब्रोकर्स और ट्रेडर्स को अनुचित फायदा हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News