चीन ने फिर बढ़ाई सोने की खरीद, लगातार 22 महीने से भंडार बढ़ा रहा केंद्रीय बैंक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 04:58 PM (IST)

बीजिंगः चीन ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाने का सिलसिला अगस्त में भी जारी रखा। चीन के केंद्रीय बैंक ने अगस्त में करीब 6.5 लाख औंस सोना अपने भंडार में जोड़ा। इसके साथ ही सोने की खरीद का सिलसिला लगातार 22 महीने तक पहुंच गया है। यह 2023 के बाद से चीन की ओर से सोने की सबसे तेज खरीदारी में से एक रही।

वैश्विक बाजार में अगस्त के दौरान सोने की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई। इसके बावजूद चीन के केंद्रीय बैंक ने खरीदारी जारी रखी। अमरीका में सरकारी बॉन्ड की खरीद बढ़ाने की योजना, महंगाई और डॉलर की कमजोरी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों का रुझान सोने जैसे वैकल्पिक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा है।

केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोने को सहारा

चीन के अलावा अन्य देशों के केंद्रीय बैंक भी सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। लगातार खरीदारी से सोने की दीर्घकालिक मांग को मजबूती मिल रही है। चीन की यह रणनीति विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने और डॉलर पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी से आने वाले समय में सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News