महंगा हुआ चिकन, 30 फीसदी चढ़े दाम

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 07:10 PM (IST)

मुंबई : उपभोक्ता मांग में तेजी से पिछले एक महीने के दौरान पोल्ट्री उत्पादों की कीमतें करीब 30 फीसदी बढ़ गई हैं। पोल्ट्रीबाजार डॉट कॉम के मुताबिक रायपुर में ब्रॉयलर चिकन की कीमतें बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 81 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। गुजरात में बुधवार को यह 72 रुपए प्रति किलोग्राम बिकाए जो एक महीने पहले 60 रुपए प्रति किलोग्राम था। इसकी कीमत बुधवार को मुंबई में 67 रुपए और नासिक  66 रुपए प्रति किलोग्राम रहीए जो एक महीने पहले क्रमश: 59 रुपए और 60 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

अंडे की कीमतों में भी आई तेजी 
इसी तरह अंडे की कीमतों में भी तेजी आई है। अजमेर में 6 अगस्त को एक अंडा 3.15 रुपए का बिक रहा था, जो अब बढ़कर 3.55 रुपए का हो गया है। दिल्ली में पिछले एक महीने के दौरान अंडा 30 पैसे महंगा हुआ है और बुधवार को इसकी कीमत 3.95 रुपए हो गई। अन्य जगहों पर भी कीमतों में इतनी ही बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

इस साल जुलाई में 100 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचने के बाद ब्रॉयलर चिकन की कीमतें उसी महीने के अंत में गिरकर 40 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थीं। सरकार ने जुलाई के प्रारंभ में भारत को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित किया थाए लेकिन ओडिशा, दिल्ली और कुछ अन्य जगहों पर बर्ड फ्लू के छोटे-मोटे मामलों के कारण उपभोक्ता खरीदारी से दूर बने रहे। पक्षियों को मारे जाने के कारण उपलब्धता भी कम थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News