साल 2018 के आखिरी दिन भी पेट्रोल-डीजल पर मिली राहत, ये हैं आज की कीमतें

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 09:55 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने साल के आखिरी दिन भी आम आदमी को बड़ी राहत दी है। सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई। इससे यहां पेट्रोल के दाम 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं राजधानी में डीजल के दाम भी सोमवार को 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद यहां डीजल के दाम 62.86 प्रति लीटर हो गए। पेट्रोल और डीजल की ये कीमतें साल के सबसे न्‍यूनतम स्‍तर पर हैं।

PunjabKesari

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 68.84 62.86
मुंबई 74.47 65.76
कोलकाता 70.96 64.61
चेन्नई 71.41 66.35

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोमवार को पेट्रोल के रेट में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। यहां पेट्रोल 74.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर घटकर 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गए।

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

जालंधर 73.80 62.84
लुधियाना 74.27 63.24
अमृतसर 74.41 63.37
बठिंडा 73.64 62.69
पटियाला 74.20 63.18
चंडीगढ़ 65.09 59.85

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को भी कटौती हुई थी और ये साल के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थीं। कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों के चलते रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 23 पैसे की कटौती हुई थी। रविवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.04 रुपए और डीजल की कीमत 63.09 रुपए थी। पेट्रोल की कीमत 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 23 पैसे प्रति लीटर कम हुई थी।

PunjabKesari

गुरुवार को कच्चे तेल में 4.5 फीसदी की जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। ब्रेंट क्रूड के दाम फिसलकर 52 डॉलर तक पहुंच गए थे। हालांकि शुक्रवार को तेल की कीमतों में हल्की रिकवरी हुई, लेकिन कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में और कम होंगे दाम
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की गिरती डिमांड और ज्यादा उत्पादन के चलते अभी कच्चे तेल की कीमतें कम हैं। आगे कुछ दिनों तक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है और उम्मीद है कि इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें दो से तीन रुपए और कम हो सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News