सोने-चांदी के भाव में बदलाव, देखें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

Monday, Aug 21, 2023 - 01:57 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कभी 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहे सोने के भाव अभी 58 हजार रुपए के आसपास पहुंच गए हैं। हालांकि आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

सोने के भाव

एमसीएक्स पर आज सोना 42 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 58333 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके नीचे के दाम देखें तो ये 58281 रुपए तक गया था और ऊपर के रेट देखें तो 58460 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ कारोबार चल रहा है। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए हैं।

चांदी के दाम

एमसीएक्स पर आज चांदी के रेट कुछ ऊपर हैं लेकिन इसमें ज्यादा उछाल नहीं है। चमकीली मेटल चांदी में 66 रुपए की मामूली तेजी है और ये 70301 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। इसके साथ ही अगर नीचे के दाम देखें तो चांदी 70230 रुपए और ऊपर के रेट में 70590 रुपए प्रति किलो के रेट तक गई थी।

ग्लोबल बाजार में गोल्ड और सिल्वर के रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर गोल्ड दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 1.40 डॉलर की तेजी के साथ 1,917.90 डॉलर प्रति औंस पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा सिल्वर सितंबर कॉन्ट्रेक्ट 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 22.797 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रहा है।

jyoti choudhary

Advertising