Good news: ATM से पैसे निकालने की सीमा बढ़ी

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 05:31 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने ए.टी.एम. से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी है। अब आप ए.टी.एम. के जरिए रोजाना 10,000 रुपए निकाल सकेंगे। इससे पहले ए.टी.एम. से पैसे निकालने की सीमा 4500 रुपए थी।

साथ ही आर.बी.आई. ने बैंक खाते से पैसे निकालने की सीमा भी बढ़ा है। अब, चालू खाते से प्रति सप्ताह 1 लाख रुपए की रकम निकाली जा सकेगी। इससे पहले चालू खाते से 1 हफ्ते में 50,000 रुपए की रकम निकालने की सीमा तय की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News