बजट 2019ः शिक्षा क्षेत्र के लिए 93847.64 करोड़ रूपए का आवंटन

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए शिक्षा क्षेत्र हेतु 93,847.64 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं जो पिछले बजट आवंटन से 10 प्रतिशत से अधिक है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पेश अंतरिम बजट में उच्च शिक्षा के लिए 37,461.01 करोड़ रूपए तथा स्कूली शिक्षा के लिए 56,386.63 करोड़ रूपए आवंटित किए गये हैं।

पिछले वित्त वर्ष में अरूण जेटली ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 85,010 करोड़ रूपए आवंटित किए थे। गोयल ने अंतरिम बजट में 2022 तक स्वास्थ्य संस्थानों सहित प्रमुख शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान संबंधी गतिविधियों में निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से अगले चार वर्ष के लिए एक लाख करोड़ रूपए आवंटित किए हैं। यह धन शिक्षा में आधारभूत एवं प्रणालियों को 2022 तक फिर से सशक्त करने की योजनाओं के तहत व्यय किये जाएंगे। सरकार ने अनुसंधान एवं अभिनव पहलों के लिए 608.87 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News