बीएसई 159 अंक और निफ्टी 67 पॉइंट नीचे खुला

Friday, May 29, 2020 - 09:45 AM (IST)

मुंबईः शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 159.3 अंक नीचे और निफ्टी 67.90 अंक की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई 222 अंक ऊपर और निफ्टी 50 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 662 अंक तक और निफ्टी 196 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 595.37 अंक ऊपर 32,200.59 पर और निफ्टी 175.15 पॉइंट ऊपर 9,490.10 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद गुरुवार को दुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 147.63 अंक नीचे 25,400.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 43.37 अंक नीचे 9,368.99 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 6.40 पॉइंट नीचे 3,029.73 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 6.93 अंक ऊपर 2,853.15 पर बंद हुआ था। इधर इटली, फ्रांस, जर्मनी के बाजार में भी बढ़त रही।

jyoti choudhary

Advertising