Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, Sensex 80,905 और Nifty 24,770 पर क्लोज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 03:35 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 21 अगस्त को फ्लैट कारोबार हुआ। कारोबार के अंत में Sensex 102 अंक की तेजी के साथ 80,905 के स्तर पर तो वहीं Nifty में भी 71 अंक की तेजी रही। ये 24,770 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में मजबूती है। फार्मा में 0.54% की तेजी है। FMCG 0.46% और मेटल 0.38% चढ़ा है।

एशियाई बाजारों में आज गिरावट

  • एशियाई बाजारों में आज गिरावट है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.68% की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.38% और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.87% की गिरावट है।
  • मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 61.56 (0.15%) अंक गिरकर 40,834 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 59.83 (0.33%) अंक गिरकर 17,816 पर बंद हुआ था।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 20 अगस्त को ₹1,457.96 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,252.10 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 20 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 378 अंक (0.47%) की तेजी के साथ 80,802 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 126 अंक (0.51%) की तेजी रही। ये 24,698 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News