सेंसेक्स 304 अंक की तेजी के साथ 80,539 पर हुआ बंद, निफ्टी भी 24,600 के पार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 13 अगस्त को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 304 अंक की तेजी के साथ 80,539 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 131 अंक की बढ़त रही, ये 24,619 के स्तर पर बंद हुआ।

 

PunjabKesari

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.31% ऊपर 43,278 पर और कोरिया का कोस्पी 0.67% गिरकर 3,211 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.84% ऊपर 25,430 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56% चढ़कर 3,686 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.10% चढ़कर 44,458 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.39% ऊपर 21,681 पर और S&P 500 1.13% चढ़कर 6,445 पर बंद हुआ।

PunjabKesari

कल बाजार में रही थी गिरावट

12 अगस्त को बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 368 अंक गिरकर 80,236 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक की गिरावट रही, ये 24,487 के स्तर पर बंद हुआ था।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News