सेंसेक्स 650 अंक टूटा, निफ्टी 17750 के नीचे पहुंचा, अडानी ग्रुप के शेयर 16% तक फिसले

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 10:20 AM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को खुलते के साथ ही धराशायी हो गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 647.78 अंकों तक टूट गया। फिलहाल यह 58,557.28 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 148 अंक टूट कर 17743.95 अंकों पर पहुंच गया है। 

बाजार में अडानी ग्रुप के शेयरों में भारती गिरावट नजर आ रही है। अदाणी ग्रुप के शेयर 16 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयरों में छह प्रतिशत की तेजी है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 60166, निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 17877 और बैंक निफ्टी 265 अंक फिसल कर 41382 के लेवल पर बंद हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News