कच्चे तेल में उछाल, सोने में हल्की गिरावट

Monday, Oct 23, 2017 - 08:21 AM (IST)

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 1277.8 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी में भी बिकवाली नजर आ रही है। कॉमैक्स पर चांदी 0.5 फीसदी टूटकर 17 डॉलर पर आ गई है।

हालांकि कच्चे तेल में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 52 डॉलर पर पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड का दाम 58 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

सोना एम.सी.एक्स. (दिसंबर वायदा)
बेचें- 29600 रुपए
स्टॉपलॉस- 29750 रुपए
लक्ष्य - 29400 रुपए

कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (नवंबर वायदा)
बेचें- 3350 रुपए
स्टॉपलॉस- 3290 रुपए
लक्ष्य- 3450 रुपए

Advertising