क्रूड में उछाल, सोने में तेज गिरावट

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 09:40 AM (IST)

नई दिल्लीः पिछले हफ्ते 6 फीसदी की भारी गिरावट से कच्चा तेल उबरता नजर आ रहा है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 52 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यू.टी.आई. क्रूड 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 50 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।

वहीं सोने में तेज गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल कॉमैक्स पर सोना 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 1276 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। कॉमैक्स पर चांदी 0.25 फीसदी तक टूटकर 17.9 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

कच्चा तेल एम.सी.एक्स. (मई वायदा)
बेचें- 3250 रुपए
स्टॉपलॉस- 3330 रुपए
लक्ष्य- 3150 रुपए

सोना एम.सी.एक्स. (जून वायदा)
बेचें- 29400 रुपए
स्टॉपलॉस- 29550 रुपए 
लक्ष्य- 29200 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News