BMW ने 1,54,472 वाहन वापस मंगाए

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2016 - 05:33 PM (IST)

न्यूयार्कः लग्जरी वाहन बनाने वाली जर्मन कंपनी BMW ने फ्यूल पंप की खराबी के कारण अमरीका और कनाडा में बिके अपने 1,54,472 वाहनों को वापस मंगाने की घोषणा की है। अमरीकी सुरक्षा नियामकों को मिले दस्तावेजों के मुताबिक फ्यूल पंप की खराबी के कारण BMW वर्ष 2007 से 2012 के मॉडल के वाहनों को वापस मंगा रही है। 

वाहन निर्माता कंपनी के अनुसार इसकी वजह से किसी के आहत होने की कोई खबर नहीं है। वर्ष 2014 से BMW इसी खराबी के कारण चीन ,जापान और दक्षिण कोरिया में बिके वाहनों को मंगा चुकी है। BMW वाहन मालिकों और डीलरों को फ्यूल पंप बदलने के बारे में सूचित करेगी। दिसंबर की शुरूआत से वापस मंगाए गए वाहनों के लिए फ्यूल पंप निशुल्क दिए जाएंगे। वाहन मालिक इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी के उपभोक्ता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News