BSE के ऑटो इंडेक्स में बड़ी गिरावट, Bajaj Auto का शेयर करीब 13% गिरा

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 06:51 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की मांग में कमी होने की आशंका के बीच गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का ऑटो इंडेक्स धराशायी हो गया। हालांकि कारोबारी इस सत्र के दौरान सेंसेक्स में 0.61% की मामूली गिरावट देखी गई और सेंसेक्स 494.75 अंक गिरकर 81006.61 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 0.89% की गिरावट आई और ये 221.45 अंक गिरकर 24749.85 अंक पर बंद हुआ लेकिन ऑटो इंडेक्स में करीब 3.48% की गिरावट आई और ऑटो इंडेक्स 2047.30 अंक गिरकर 56781.64 अंक पर बंद हुआ। बजाज ऑटो के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई और ये 13.11% गिरकर 1523.45 रुपए की गिरावट के साथ 10093.50 पर बंद हुआ BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल सारी ऑटो कंपनियों के शोयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। ये गिरावट दोपहरिया वाहनों से जुड़ी कंपनियों में ज्यायदा रही। बॉस्क लि. का शेयर 4.56 और सुंदरम फास्टनर्स का शेयर 3.88% की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर में भी 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। 

ये रहे गिरावट वाले शेयर
 

कंपनी         रुपए       गिरावट (% में)
BAJAJ-AUTO  10122.30 12.87% 
BOSCHLTD   36489.45   4.56%   
SUNDRMFAST   1411.00   3.88%
HEROMOTOCO     5218.10 3.32%
M&M     2963.70     3.32%
TVSMOTOR   2679.95 3.17%
EXIDEIND     496.20 3.07%
APOLLOTYRE     504.55   2.84%
CUMMINSIND   3692.05   2.74 %
ASHOKLEY   219.50   2.16%
MARUTI   12143.75     1.86%
MRF 129769.30   0.61%
TIINDIA 4459.55 0.98%
EICHERMOT 4625.30 1.12%
TATAMOTORS   891.70   1.70%
BALKRISIND   2970.25   1.81%
MARUTI   12143.75 1.86%
MOTHERSON   202.80 1.91%
ASHOKLEY   219.50   2.16%
CUMMINSIND   3692.05 2.74%


 

 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News