TCS और नील्सन के बीच हुआ बड़ा सौदा

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 04:41 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी सेवा निर्यातक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) को टेलीविजन रेटिंग फर्म नीलसन से 2.25 अरब डॉलर का आउटसोर्सिंग ठेका मिला है। अक्तूबर में हुआ यह सौदा, नीलसन के साथ टी.सी.एस. के मौजूदा सहयोग का नवीकरण (रिन्यूवल) है। दोनों कंपनियों के बीच 2008 में 10 साल के लिए 1.2 अरब डॉलर का सौदा हुआ था, जिसे 2013 में बढ़ाकर 2.5 अरब डॉलर कर दिया गया था।

टीवी रेटिंग कंपनी ने नियामकीय जानकारी में कहा कि इस नए सौदे के तहत, करार की शर्तों को पांच साल के लिए बढ़ाया गया है जो कि 31 दिसंबर 2025 को खत्म होगी। इसमें 2025 तक हर तीन साल में नवीकरण का विकल्प शामिल है। इसमें कहा गया कि नीलसन टी.सी.एस. से समझौते की शेष अवधि में 2.25 अरब डॉलर की सेवाएं खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि मुंबई की टी.सी.एस. कंपनी नीलसन को सूचना प्रौद्योगिकी, बीपीओ, ग्राहक सेवा आउटसोर्सिंग प्रक्रिया, प्रबंधन विज्ञान, वैश्लेषिकी और वित्तीय योजना से जुड़ी पेशेवर सेवाएं प्रदान करती है।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News