Bank Holiday on Friday 7 March: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें शुक्रवार को RBI ने क्यों दी छुट्टी
punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 05:32 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार 7 मार्च को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बैंक ग्राहकों के मन में यही सवाल होगा की शुक्रवार को बैंक किस कारण बंद रहेंगे। ये छुट्टी देश भर के बैंकों के लिए नहीं है बल्कि केवल एक राज्य के लिए है।
केवल मिजोरम में रहेगी बैंकों की छुट्टी
7 मार्च को बैंकों की छुट्टी केवल मिजोरम राज्य में रहेगी। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। कल मिजोरम में चापचर कुट (Chapchar Kut) का त्योहार मनाया जाएगा, जिसे फसल कटाई के बाद खुशी और उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। Chapchar Kut का त्योहार मिजोरम में हर साल आम तौर पर मार्च में ही मनाया जाता है।
चापचर कुट के दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर बांस के प्रसिद्ध चेराओ नृत्य में भाग लेते हैं। यह त्योहार न केवल मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।
तारीख दिन कारण
- 7 मार्च शुक्रवार चापचर कुट (मिजोरम में बैंक बंद)
- 8 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार
- 9 मार्च रविवार रविवार
- 13 मार्च गुरुवार होलिका दहन/अट्टुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे)
- 14 मार्च शुक्रवार होली (दूसरा दिन) - धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रा (त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी)
- 15 मार्च शनिवार चुनिंदा राज्यों में होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद)
- 16 मार्च रविवार रविवार
- 22 मार्च शनिवार बिहार दिवस और चौथा शनिवार
- 23 मार्च रविवार रविवार
- 27 मार्च गुरुवार शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
- 28 मार्च शुक्रवार जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)
- 31 मार्च सोमवार रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान (मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में छुट्टी रहेगी)