छुट्टियों की लिस्ट जारीः 8 से 14 सितंबर तक चार दिन बंद रहेंगे...
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 10:32 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए छुट्टियों की सूची जारी की है। इस हफ्ते यानी 8 से 14 सितंबर के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
ध्यान दें, छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि बैंक से जुड़े कामकाज से पहले अपने नजदीकी ब्रांच में छुट्टी की पुष्टि कर लें।
इस हफ्ते बैंक छुट्टियां (8–14 सितंबर)
- 8 सितंबर, सोमवार: मुंबई में सभी बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 5 सितंबर से बदलकर 8 सितंबर कर दी है।
- 12 सितंबर, शुक्रवार: जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। यहां Friday following Eid-i-Milad-ul-Nabi की छुट्टी रहेगी।
- 13 सितंबर, शनिवार: पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे (हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है)।
- 14 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक छुट्टी, सभी जगह बैंक बंद।
मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी क्यों बदली?
महाराष्ट्र सरकार ने 3 सितंबर को ऐलान किया था कि मुंबई और उपनगरों में 5 सितंबर को पड़ने वाली ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 8 सितंबर को होगी।
दरअसल, मुस्लिम समुदाय ने जुलूस 8 सितंबर को निकालने का निर्णय लिया था ताकि गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) के दिन कोई टकराव न हो।