ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर, दिल्ली के वाहन पंजीकरण में 6 साल की पहली गिरावट

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 02:35 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में वाहनों की सुस्ती में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे देश में आर्थिक सुस्ती का एक और बड़ा उदाहरण मिला है। इस साल के पहले आठ महीने में दिल्ली में वाहनों के पंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और दिल्ली के परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी-अगस्त अवधि में दिल्ली में वाहनों के पंजीकरण में यह गत छह साल की पहली गिरावट है।PunjabKesari
2014 के बाद पहली गिरावट
दिल्ली में वाहनों के पंजीकरण में जनवरी-अगस्त अवधि में करीब 12.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। यह 2014 के बाद की पहली गिरावट है। आलोच्य अवधि में दिल्ली में 4,25,691 वाहनों का पंजीकरण हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में दिल्ली में 4,86,889 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस दौरान दोपहिया वाहनों का पंजीकरण 13 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 2,86,467 यूनिट पर आ गया।PunjabKesari
जून, जुलाई और अगस्त में घटा पंजीकरण
रिपोर्ट के मुताबिक जून, जुलाई और अगस्त में पंजीकरण खास तौर से काफी कम रहा। इस साल अगस्त में दिल्ली में 49,000 वाहनों का पंजीकरण हुआ। जबिक अगस्त 2018 में 62,000 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। अगस्त 2017 में यह संख्या 54,000, अगस्त 2016 में यह संख्या 56,000, अगस्त 2015 में करीब 54,000 और अगस्त 2014 में 46,249 थी।
PunjabKesari
दोपहिया वाहनों के पंजीकरण में 13 फीसदी की गिरावट
दिल्ली के कुल 1.1 करोड़ पंजीकृत वाहनों में 63 फीसदी से अधिक दोपहिया वाहन हैं। इस सेगमेंट में जनवरी-अगस्त अवधि में पहली बार गिरावट देखी गई। इस साल के पहले आठ महीने में दिल्ली में मोटरसाइकिल और स्कूटर के पंजीकरण में 13.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2017 को अपवाद मानकर छोड़ दिया जाए, तो कारों के पंजीकरण में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इस साल कारों के पंजीकरण में 10.7 फीसदी गिरावट रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News