अमेरिकी बाजार कमजोर, एशियाई बाजारों में सुस्ती

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 08:49 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः SGX Nifty से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। उधर ट्रेड वार्ता फिर अटकने के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। Dow में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी। पिछले हफ्ते Dow 1 फीसदी से ज्यादा फिसला है। ट्रेड वार्ता बीच में ही रूकने से बाजार का मूड बिगड़ा है।

एशियाई बाजारों में जापान का बाजार निक्केई आज बंद है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 157.50 अंक यानि 1.4 फीसदी की मजबूती के साथ 11,497.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग 119.79 अंक यानी 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,315.88 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार कोस्पी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 2,088.74 के स्तर पर, ताइवान का बाजार सपाट चाल के साथ 10,929.20 के स्तर पर, शांघाई कंपोजिट 33.83 अंक यानी 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 2,972.62 के स्तर पर दिख रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News