अशोक लेलैंड को बुर्किना फासो से 70.35 करोड़ का ऑर्डर

Monday, Feb 06, 2017 - 03:47 PM (IST)

चेन्नईः देश की सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी हिंदुजा समूह की अशोक लेलैंड को बुर्किना फासो से 135 बसों का ऑर्डर मिला है जिनकी कीमत 70.35 करोड़ रुपए होगी। कंपनी ने आज बताया कि यह ऑर्डर उसकी इकाई अशोक लेलैंड वेस्ट अफ्रीका को भारतीय एग्जिम बैंक के जरिए मिला है। 

एग्जिम बैंक को ऑर्डर बुर्किना फासो के इकोवास बैंक ऑफ इनवेस्टमेंट एंड डेवलपमेंट ने दिया है। इन बसों की आपूर्ति वहाँ के उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार मंत्रालय को अगले छह महीने में की जानी है। यह इस ऑर्डर में बसों के साथ स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति, बुर्किना फासो में बिक्री बाद की सेवाएं तथा प्रशिक्षण भी शामिल है।
 

Advertising