202 करोड़ रुपए में बिका एक फ्लैट

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2015 - 11:26 AM (IST)

मुंबईः दक्षिणी मुंबई के नेपीन सी रोड इलाके में एक ट्रिप्लेक्स पेंटहाऊस का 202 करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ है। देश में रिहायशी अपार्टमेंट की अब तक की यह सबसे बड़ी डील है। एक प्रमुख उद्योगपति इस लग्जरी अपार्टमेंट को खरीद रहे हैं।

यह अपार्टमेंट एक प्रॉजैक्ट की 20वीं, 21वीं और 22वीं मंजिल पर 17,000 वर्ग फीट कार्पेट एरिया पर फैला हुआ है। इसे रनवाल ग्रुप बना रहा है। इस पेंटहाऊस से अरब सागर और क्वींस नेकलेस का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। इसमें 21 कार पार्किंग स्लॉट है। इस अपार्टमेंट में अन्य सुविधाएं जैसे लग्जरी क्लब हाऊस और स्विमिंग पूल भी है।

उद्योगपति ने टोकन पेमेंट कर दी है। अग्रीमेंट पर पिछले हफ्ता साइन हुआ है और अगले एक महीने में डील को पूरा होने की उम्मीद है। प्रति वर्गफीट के हिसाब से भी यह डील अब तक की सबसे महंगी डील है क्योंकि खरीदार 1.20 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर भुगतान कर रहा है।

खरीदार का नाम पता नहीं चल पाया है। एक व्यक्ति ने बताया कि जिस उद्योगपति ने इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए डील की है, वह कई बिजनेस ग्रुप चलाता है। रनवाल ग्रुप के निदेशक संदीप रनवाल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उम्मीद है कि इस प्रॉजैक्ट को मार्च 2018 तक डिलिवर कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News