कच्चा तेल 53 डॉलर से नीचे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2015 - 05:01 PM (IST)

सिंगापुरः वैश्विक स्तर पर आपूर्ति बढऩे तथा अमरीका में कमजोर माँग के बीच पश्चिमी तथा एशियाई देशों के शेयर बाजारों में आई गिरावट के दबाव में आज कच्चा तेल लगातार पांचवें सत्र में उतरता हुआ 53 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। 
 
सिंगापुर में ब्रेंट क्रूड 53 डॉलर से नीचे 52.89 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया जो चार महीने के निचले स्तर के काफी करीब है। हालाँकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार देखा गया और यह पिछले सत्र के मुकाबले 36 सेंट नीचे 53.11 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कल भी इसमें दो प्रतिशत की गिरावट रही थी।  
 
अमरीकी क्रूड भी कल 75 सेंट टूटने के बाद आज 20 सेंट और लुढ़ककर 47.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।  बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जरूरत से ज्यादा आपूर्ति का दबाव लगातार बना हुआ है। साथ ही अमरीका में माँग भी कमजोर है। इसके अलावा अमरीका तथा एशियाई बाजारों में शेयर बाजारों के लगातार लाल निशान में रहने से भी कच्चे तेल पर दबाव बढ़ा है।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News