LIC ने दो और महिलाओं को शीर्ष पद पर पदोन्नत किया

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2015 - 11:14 AM (IST)

मुंबईः जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) की ज्यादातर अनुषंगियों में महिला प्रमुख हैं। कंपनी ने इसी सिलसिले को और आगे बढ़ाया है। चालू वित्त वर्ष में दो और महिलाओं को शीर्ष पद पर पदोन्नत किया है। सरोजनी दिखाले को एल.आई.सी. नोमूरा म्यूचुअल फंड में मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मिनी इप्ने को पदोन्नत कर एल.आई.सी. एचएफएल फाइनेंशियल सर्विसेज का प्रमुख बनाया गया है। इस सिलसिले की शुरूआत दो साल पहले उषा सांगवान को पहली महिला प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने के साथ हुई थी।  

दिखाले ने एचआर विभाग से 1 जुलाई को नया प्रभार संभाल लिया। वहीं इप्ने ने भी इसी अवधि के दौरान कार्यभार संभाला। इससे पहले तक वह रीयल एस्टेट विभाग में थीं। सुनीता शर्मा पहले से एल.आई.सी. हाऊसिंग फाइनेंस की प्रमुख हैं। इस कंपनी का कारोबार 2014-15 में 20 प्रतिशत बढ़कर 30,327 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।   

एल.आई.सी. के चौथे प्रबंध निदेशक के लिए 15 जुलाई को साक्षात्कार हुआ है। दिखाले भी इसके लिए एक उम्मीदवार थीं। सरकार ने अभी तक चयनित व्यक्ति का नाम घोषित नहीं किया है। इसी तरह पद्मजा भास्करन एल.आई.सी. क्रैडिट कार्ड के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी के रूप में 3 साल पूरी की चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News