दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी को फेसबुक ने छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2015 - 05:24 PM (IST)

न्यूयार्क: बाजार में सूचीबद्ध होने के महज तीन साल के भीतर लोकप्रिय सोशल नैटवर्किंग साइट फेसबुक ने दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वालमार्ट को पीछे छोड़ दिया है।दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी को फेसबुक ने छोड़ा पीछे
गत एक साल में फेसबुक के शेयरों का मूल्य करीब 30 फीसदी बढ़ा है। इसके कारण कंपनी का नेटवर्थ 65 अरब डॉलर बढ़कर 236 अरब डॉलर हो गया है, जो वालमार्ट के नेटवर्थ 235 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक है।
 
गौरतलब है कि आय के मामले में वालमार्ट दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। गत वर्ष वालमार्ट की आय 476 अरब डॉलर रही थी। इसी अवधि में फेसबुक की आय करीब 12.5 अरब डॉलर थी।
 
समय बदल रहा है और बाजार में और खासकर निवेशकों के मन में प्रौद्योगिकी की कद्र बढ़ती जा रही है। बाजार मूल्य के हिसाब से अमरीका की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की गिनती पांच सबसे बड़ी कंपनियों में होती है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News