KFC ने चीन की 3 फर्मों पर किया केस

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2015 - 10:35 AM (IST)

नई दिल्लीः क्या कभी आपने देखा 8 टांगों वाला मुर्गा देखा है यह सुन कर कोई भी आश्चर्य में पड़ जाएगा लेकिन लेकिन मुर्गे की इन ''8 टांगों'' के कारण मशहूर फास्ट फूड चेन के.एफ.सी. ने चीन की 3 फर्मों के खि‍लाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन फर्मों ने सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई कि के.एफ.सी. 8 पैरों वाले चिकन का इस्तेमाल करती है।

के.एफ.सी. ने न सिर्फ इन 3 व्यावसायिक संस्थानों के खि‍लाफ मुकद्दमा दायर किया है और साथ ही 1.54 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है। यह मामला शंघाई की एक अदालत में दायर किया गया है। सोशल मीडिया की एक पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी अनुवांशिक तौर पर उन्नत चिकन का इस्तेमाल करती है, जिनके 6 पंख और 8 पैर होते हैं।

के.एफ.सी. के मुताबिक चीन की 3 संस्थाओं ने वीचैट एप्प के जरिए यह अफवाह फैलाई। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया है कि कम से कम 4 हजार बार इस अफवाह को पोस्ट किया गया है। के.एफ.सी. के चीन के अध्यक्ष छू त्सुइरोंग ने कहा, ''''इससे न सिर्फ उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं बल्कि ब्रांड को भी नुक्सान हो रहा है।''''

के.एफ.सी. का कहना है कि शांगशी वेलुकुआंग टैक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड, ताइयुआन जीरो प्वॉइंट टैक्नोलॉजी कंपनी और यिन्गचेनान्झी सक्सेस एंड क्लचरल कम्यूनिकेशन ने सबसे पहले अफवाह वाले पोस्ट जारी किए। खास बात यह है कि इन कंपनियों ने कोर्ट में की गई शिकायत पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। साल 2014 के आखि‍र तक के.एफ.सी. की चीन में 4 हजार 828 शाखाएं थीं। कंपनी हर साल सैंकड़ों नई शाखाएं शुरू कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News