सैंसेक्स 20.55 अंक बढ़त के साथबंद हुआ

Monday, Jun 01, 2015 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स 20.55 अंक चढकर 27,848.99 अंक, निफ्टी 0.25 अंक टूटकर 8433.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे के कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में मामूली बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। सैंसेक्स में 0.25 फीसदी की तेजी है, तो निफ्टी में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती का माहौल है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स की चाल सपाट है, तो बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स भी सुस्त है।

फार्मा और बैंकिंग शेयर बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। बी.एस.ई. का फार्मा इंडेक्स 2.75 फीसदी गिर गया है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 18650 के नीचे आ गया है। हालांकि कैपिटल गुड्स, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी का रुझान है।

फिलहाल बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सैंसेक्स 55 अंक यानि 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 27883 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8.5 अंक की मामूली तेजी के साथ 8442.3 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एचयूएल, टाटा पावर और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयरों में 3-1.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि सन फार्मा, एच.सी.एल. टेक, ल्यूपिन, भारती एयरटेल, ओ.एन.जी.सी., टाटा मोटर्स और एच.डी.एफ.सी. बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 9-1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertising