दुनिया की 100 सबसे प्रभावी महिलाआें में चार भारतीय

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2015 - 04:13 AM (IST)

 
नई दिल्ली: फोब्र्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाआें की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को पहले स्थान पर रखा गया है। सूची में शामिल भारतीय महिलाआें में एसबीआई की प्रमुख अरूंधति भटटचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकान की संस्थापक किरण मजूमदार शा तथा एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया हैं। 

सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूयी (पेप्सीको प्रमुख) तथा पदमश्री वारियर (सिस्को की प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी) भी है। इसमें भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शा को 85वें तथा भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News