एक्सिस बैंक ने सुविधा प्रीपेड कार्ड पेश किया
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2015 - 11:13 AM (IST)
नई दिल्लीः निजी क्षेत्र तीसरे बडे बैंक एक्सिस बैक ने आज सुविधा इन्फोसर्व के साथ मिलकर से ‘एक्सिस बैंक सुविधा प्रीपेड कार्ड’ पेश किया।
बैकिंग उद्योग का यह एक ऐसा पहला उपक्रम है, जो ई-केवायसी मंच के आधार से ग्राहकों को खाता खोलने की सुविधा के साथ ही शीघ्र रकम जमा कराने तथा निकालने की सुविधा भी प्रदान करेगा। एक्सिस बैंक सुविधा कार्यक्रम के तहत ग्राहक को ‘आधार’ पर आधारित ई-केवायसी के माध्यम से किसी भी सुविधा बिजनेस कॉरस्पान्डन्ट (बीसी) केंद्र से सुविधा प्रीपेड कार्ड प्रदान किया जायेगा।
ग्राहक फिर इसी कार्ड की सहायता से बीसी केंद्र द्वारा शीघ्र नकद जमा कर सकते हैं। एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा कि बैंकिंग सेवा से बाहर रहे लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं से जोडने वाला आसान एवं सुरक्षित तरीका प्रदान कराना उनका कर्तव्य है। एक्सिस बैंक सुविधा प्रीपेड कार्ड ने बैंक को अंतिम लोगों तक पहुँचने का एक प्रयास है।
