सैंसेक्स 27600 के ऊपर, निफ्टी 8400 के करीब

Monday, Mar 30, 2015 - 09:41 AM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसदी तक की मजबूती नजर आ रही है। सैंसेक्स 27600 के ऊपर पहुंच गया है, तो निफ्टी 8400 के करीब नजर आ रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी तक बढ़ा है, स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के सभी सैक्टर इंडेक्स हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। कंज्यूमर ड्युरेबल्स और एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी आई है।

फिलहाल बी.एस.ई. का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सैंसेक्स 188 अंक यानि 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 27646 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 अंक यानि 0.6 फीसदी की उछाल के साथ 8392 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
 

Advertising